तीन पत्नी और दस बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर चौथी से किया निकाह

A father of three wives and ten children married his fourth wife by claiming to be a bachelor

नाजिया के परिजनों ने 22 दिसंबर 2024 को मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों की शादी की।

बरेली: यूपी के बरेली जिले से एक रिश्तों से खिलवाड़ करने की खबर सामने आई, यहां एक व्यक्ति ने तीन पत्नी और दस बच्चों के रहते हुए खुद को कुंवारा बताकर बिहार निवासी महिला से चौथी शादी रचाई। जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर बड़े अधिकारियों से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की।बिहार के पूर्णिया निवासी नौरेज बदायूं के थाना अलापुर के कस्बा सखानूं में रहता है । नौरेज की भोजीपुरा के गांव जादौंपुर निवासी नवाबशाह से जान पहचान थी। नवाबशाह ने खुद को कुंवारा बताया और शादी करवाने की बात की।नौरेज ने पूर्णिया गांव वायसी पोस्ट बकरियां खोखसा (बिहार) से युवती की मां शहरून निशा और चाचा हाफिज शहवाज हैदर को बिहार से बुलाया। तीनों लोग नवाबशाह के घर जादौंपुर गए।
आरोप है उसने कूट रचित प्रमाण पत्र दिखाकर बताया कि रामपुर रोड बरेली में उसका 265 गज का एक प्लाट है तथा बहेड़ी में 584 गज का एक तालाब है। जिसमें वह मछली पालन कर रहा है। उसने तालाब को पटवाकर प्लास्टिक की फैक्टरी खोलने की बात कही थी। विवाहिता नाजिया के परिजनों ने 22 दिसंबर 2024 को मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों की शादी की।

तीनों पत्नी अलग-अलग रहती है

शादी में तीन ग्राम सोने का पैंडल व पांच ग्राम सोने की अंगूठी समेत अन्य दहेज का सामान मायके वालों ने दिया था। ससुराल वालों ने आधा तोला सोने की चैन व छह ग्राम सोने की अंगूठी दी थी। शादी के बाद नाजिया ससुराल आई तो उसे पता चला कि नवाबशाह ने तीन शादियां पहले से कर रखी हैं।पहली पत्नी जादौंपुर में पांच बच्चों के साथ रहती है।दूसरी पत्नी इज्जतनगर के परतापुर में चार बच्चों के साथ रह रही है।तीसरी पत्नी आंवला में एक बच्चे के साथ रहती है। विवाहिता ने नवाबशाह पर झूठ बोल कर शादी करने पर गुस्सा जाहिर किया तो नवाबशाह ने उसके सारे गहने संदूक से निकालकर अपने पास रख लिए और पत्नी नाजिया से कहा जब उसे उसकी शादियों के संबंध में पता चल गया है तो वह बिहार चली जाए। वरना किसी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा और यदि कोई कार्रवाई की तो जान से मार देगा। विवाहिता भोजीपुरा थाने में गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पीड़िता ने एडीजी रमित शर्मा से शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने नवाबशाह उर्फ़ नटवरलाल निवासी जादौंपुर,भोजीपुरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। भोजीपुरा पुलिस का कहना है कि आरोपी कई वर्ष पहले मकान बेचकर कहीं जा चुका है। उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। वादिनी भी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस के संपर्क में नहीं है। विवेचना की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother