कानपुर में बड़ा हादसा: मकान में आग लगने से जूता कारोबारी, पत्नी, तीन बेटियों समेत छह की जलकर मौत

Major accident in Kanpur: Six people including a shoe businessman, his wife and three daughters burnt to death in a house fire

रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई।

कानपुर। यूपी के कानपुर में रविवार रात दिल दहलाने वाली वारदात में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई। रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां और उनको पढ़ाने आए ट्यूशन शिक्षक के जले हुए शव निकाले। चमनगंज थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।लमाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की जान गई है।

आग की लपटें देख भागे लोग

आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरा तफरी मच गई। दमकल की 35 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका पर रेस्क्यू अभियान भी शुरु किया गया। रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां और उनको पढ़ाने आए ट्यूशन शिक्षक के जले हुए शव निकाले। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।प्रेमनगर में दानिश की छह मंजिला इमारत है। इसमें दानिश और उसके भाई कासिफ का ही परिवार रहता है। । भूतल पर दानिश का मिलिट्री के जूते बनाने का कारखाना है। इसके ऊपर गोदाम है।

रात तीन बजे बुझ सकीं आग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इमारत के अन्य तलों में जूते रखे हुए थे। रविवार को कारखाना बंद था। रात करीब 9:30 बजे कारखाने में आग लग गई। आग को बढ़ता देख इमारत में रह रहे परिवार के लोग जान बचाकर भागे। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो सौ मीटर के दायरे को सील कर देर रात तक आग बुझाने के साथ ही बचाव अभियान शुरू किया गया।एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली कराया गया। सूचना पर एडीएम राजेश सिंह के अलावा एक दर्जन से ज्यादा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था। एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया था। इमारत में आग लगने से दरारें भी पड़ गईं हैं।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother