Seema Haider को घर में घुसकर जड़े थप्पड़,आरोपी बोला, सीमा ने उस पर किया काला जादू

Seema Haider was slapped after entering her house, the accused said that Seema did black magic on him

आरोपी की पहचान तेजस निवासी टीबी हॉस्पिटल के पास जिला सुरेंद्रनगर गुजरात के रूप में हुई है।

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तानी नागरिक Seema Haider को एक युवक ने शनिवार शाम उसके घर में घुसकर कई थप्पड़ जड़े उसका गला दबाने की कोशिश की। सीमा के शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई, उससे पूछताछ की जा रही है। शुरूआती जांच में उसकी मा​नसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सीमा हैदर ने तुरंत मोबाइल के जरिए कोतवाली रबूपुरा और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भारत पाकिस्तान से तनाव के बीच स्थानीय लोग सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे है।

पुलिस कर रही पूछताछ

आरोपी की पहचान तेजस झानी पुत्र जयेंद्र भाई निवासी टीबी हॉस्पिटल के पास जिला सुरेंद्रनगर गुजरात के रूप में हुई है। युवक ट्रेन से दिल्ली आया और वहां से किसी तरह रबूपुरा पहुंचा। प्रथम दृष्टया उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।पहलगाम की घटना के बाद से ही सीमा हैदर की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की बात कही जा रही थी।

एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि युवक से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने परिजन को सूचित किया है। युवक ने पूछताछ में कहा है कि सीमा ने उसके ऊपर काला जादू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां