Pakistani Ranger के पकड़े जाने के बाद भारतीय जवान की रिहाई की जगी उम्मीद

After the arrest of Pak Ranger, hope of release of Indian soldier has risen

सोशल मीडिया के जरिए इस रेंजर की तस्वीर भी सामने आ गई है।

जयपुर। कुछ दिन पहले गश्त के दौरान बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे, जिन्हें पकड़ लिया था। भारतीय अधिकारियों के कई बार कहने के बाद भी उसे नहीं छोड़ा गया, अब भारतीय सीमा के घुसते हुए एक पाकिस्तानी रेंजर पकड़ा गया। हालांकि बीएसएफ की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया, लेकिन पाकिस्तान ने इसकी पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया के जरिए इस रेंजर की तस्वीर भी सामने आ गई है।

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच शनिवार को राजस्थान के बॉर्डर से बहुत बड़ी खबर आई है। राजस्थान के गंगानगर से लगने वाली भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर से बीएसएफ ने Pakistani Ranger, को पकड़ा। बीएसएफ की तरफ से इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई लेकिन सूत्रों के हवाले से पाकिस्तानी रेंजर की तस्वीर सामने आ गई है। पाकिस्तानी एस्टब्लिशमेंट ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। यह रेंजर पाकिस्तान चेक पोस्ट सुखानवाला पर तैनात बताया गया था। पाकिस्तान आरोप लगा रहा है कि भारतीय बीएसएफ ने उसे पाकिस्तान की सीमा के अंदर आकर पकड़ा है।

पाकिस्तान ने हमारे जवान को नहीं छोड़ा

गौरतलब है कि पाकिस्तानी ने कुछ दिनों पहले पंजाब सीमा से बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पकड़ा था और उनकी आंखों पर पट्टी बांधे एक फोटो पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडल से रिलीज की गई थी। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की इस हरकत को लेकर काफी आलोचना की गई थी। भारतीय अधिकारियों के कई बार कहने के बाद भी पाकिस्तानी सेना ने हमारे जवान को नहीं छोड़ा।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria