रामभक्तों को सरकार की सौगात: रामपथ पर कही नहीं दिखेगी मांस और मदिरा की दुकान, बीड़ी-सिगरेट पर भी रोक

There will be no meat and liquor shops on Rampath, ban on bidi-cigarettes too

कार्यकारी समिति में केवल एक मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी शामिल हैं, जो भाजपा से हैं।

अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में रामभक्तों की हर सुविधा का सरकार पूरा ध्यान रख रही है।अयोध्या नगर निगम ने अयोध्या और फैजाबाद शहरों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग राम पथ के 14 किलोमीटर के हिस्से में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रतिबंध पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन पर भी लागू होगा। बता दें कि अयोध्या में मांस और शराब की बिक्री लंबे समय से बंद है। नए पारित प्रस्ताव का उद्देश्य फैजाबाद शहर के क्षेत्रों को शामिल करते हुए पूरे राम पथ पर प्रतिबंध लगाना है। अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को इस फैसले की घोषणा की।

महापौर ने​ लिया फैसला

महापौर ने कहा कि अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति, जिसमें महापौर, उप महापौर और 12 पार्षद शामिल हैं, ने शहर की सच्ची धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए इस प्रतिबंध को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है। कार्यकारी समिति में केवल एक मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी शामिल हैं, जो भाजपा से हैं। अयोध्या में सरयू तट से शुरू होने वाला राम पथ का पांच किलोमीटर लंबा हिस्सा फैजाबाद शहर में आता है और वर्तमान में इस हिस्से में मांस और शराब बेचने वाली कई दुकानें हैं। इस प्रतिबंध के कार्यान्वयन का विवरण और समय-सीमा जल्द ही नगर निगम द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां