कोलकाता के सबसे व्यस्तम बाजार के होटल में लगी आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

Fire breaks out in a hotel in Kolkata's busiest market, 14 people dead, many injured, rescue operation underway

दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।

कोलकाता। कोलकाता के मेचुआपट्टी क्षेत्र में स्थित एक होटल में मंगलवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने बताया आग शाम 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी। इसकी जानकारी लगते ही बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए।

होटल की तलाशी में 14 शव बरामद किए गए हैं और टीमों ने कई लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। आगे की जांच चल रही है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने संदेह जताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

दमकल की 10 गाड़ियों ने बुझाई आग

आग इतनी विकराल थी कि दमकल दस गाड़ियों को बुलाना पड़ा, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बुर्राबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है।

भाजपा अध्यक्ष ने जताया दुख

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके अलावा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘कोलकाता के बुर्राबाजार के मेचुआ इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत से मैं दुखी हूं। मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा और अधिक सख्त निगरानी की अपील करता हूं।’ घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोलकाता निगम की आलोचना भी की। सरकार ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। बहुत से लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। कोई सुरक्षा या संरक्षा नहीं थी। मुझे नहीं पता कि निगम क्या कर रहा है।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria