एटा में कलयुगी में मां तीन माह के मासूम की गला दबाकर ली जान, यह वजह आई सामने

In Etah, a mother killed her 3 month old child by strangling him, this reason came to light

ए​टा जिले के थाना बागवाला के गांव ईशेपुर में तीन माह की मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई।

एटा। इस संसार में एक मां के लिए उसकी संतान ही सबकुछ होती है, ऐसे में क्या मजबूरी थी कि एक मां ने अपनी ही तीन माह की दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर जान ले ली। ये देख घरवालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तीन माह से मायके में रह रही थी

ए​टा जिले के थाना बागवाला के गांव ईशेपुर में तीन माह की मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी महिला की ससुराल अलीगढ़ के गांव रतरोई थाना गंगीरी में है। वो होली पर मायके आई थी। तभी से वो मायके में ही रह रही है। मंगलवार को उसने तीन माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। ये देख परिजनों के होश उड़ गए।

 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार करने के साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत की सूचना पर ससुराल से पति और ससुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मासूम के शव को देखकर पिता बिलखने लगा। वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान बताया गया कि महिला मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से उसने अपनी बच्ची की जान ले ली।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां