खुशखबरी: Kuno में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता निरवा ने दिया पांच शावकों को जन्म

Good news: The cheetah family increased again in Kuno, female cheetah Nirva gave birth to five cubs

यह देश में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

श्योपुर। एमपी में चीतों को बसाने का सरकार का प्रयास सफल होता नजर आ रहा है। Kuno पार्क में एक बार फिर मादा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया हैं, इससे एक बार फिर कूनो में चीतों की संख्या 29 हो गई है। यह देश में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Kuno नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। हाल ही में कूनो से दो चीते मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किए गए थे, जिससे पार्क में चीतों की संख्या 24 रह गई थी। लेकिन अब नीरवा के पांच शावकों के आगमन से यह आंकड़ा फिर से 29 पर पहुंच गया है।इन शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और इन पर विशेष मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। बताया गया है कि ये सभी नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके लिए विशेष देखभाल की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है। अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए कूनो की टीम, विशेषज्ञों और सभी सहयोगियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother