एमपी में बड़ा हादसा: बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, बचाने उतरे युवक ने भी दम तोड़ा

The car fell into the well after colliding with the bike, the young man who came to rescue also died

रविवार दोपहर करीब 2 बजे बेकाबू ईको वैन ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर खुद बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी।

मंदसौर: एमपी के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ, यहां एक बाइक को बचाने के चक्कर में एक कार पुराने Car fell into well । कुएं में जहरीली गैस होने की वजह से सभी लोगों ने उसी में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बचाने उतरे एक युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक और कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कार सवार लोग आंतरी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, रास्ते में कार बाइक से टकराकर बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टिम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार सवार सभी लोग उन्हेल के निवासी बताए जा रहे है। हादसे की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और डीआईजी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे बेकाबू ईको वैन ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर खुद बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है। वहीं घायलों को बचाने के लिए कुएं में उतरे दौरवादी निवासी मनोहर सिंह नमक युवक की भी गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। बाइक सवार गोबर सिंह, निवासी आबाखेड़ी की मौके पर मौत हो गई। वैन में सवार एक अन्य व्यक्ति और बचाव के लिए कुएं में उतरे एक ग्रामीण की भी जान चली गई। कुल मिलाकर हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की सूचना है। चार लोग घायल बताए गए हैं।

कार में 13 लोग सवार थे

कार में 13 लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में स्थित आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। कुछ यात्री अब भी कुएं में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में घायल तीन साल की बच्ची समेत चार लोगों को सुरक्षित निकालकर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी और एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौके पर भिजवाए गए हैं ताकि फंसे हुए लोगों को राहत दी जा सके।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि चालक ने वैन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वैन सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई। उन्होंने कहा, “मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वैन में दो बच्चों समेत 13 लोग सवार थे। चार लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अब प्राथमिकता है। कुएं में जहरीली गैस है।”

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style