राजस्थान में बड़ा हादसा: बनास नदी में नहाने गए 11 youths drowned, आठ के शव बरामद, मचा हड़कंप

Major accident in Rajasthan: 11 youths who went to bathe in Banas river drowned, bodies of eight recovered, panic created

सभी को सआदत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 युवकों को मृत घोषित कर दिया।

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, यहां जयपुर से पिकनिक मनाने आए 11 youths drowned , लेकिन वह तेज बहाव में बहने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी युवक एक साथ नदी में नहाने उतरे, लेकिन कुछ देर बाद तेज बहाव के कारण एक-एक कर गहराई में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टोंक पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 8 युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है। सभी को सआदत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 युवकों को मृत घोषित कर दिया।

नहीं लगा है चेतावनी बोर्ड

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी का यह हिस्सा गहरा है और यहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। यह पुराना पुल क्षेत्र है, जहां अक्सर लोग बिना जानकारी के नहाने चले जाते हैं। घटना की खबर मिलते ही सआदत अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सभी युवक जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी विकास सांगवान ने हादसे को बेहद दुखद बताया और लोगों से अपील की कि वे नदी में नहाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाया गया है। इस हादसे के बाद पूरे टोंक जिले में शोक की लहर है।

यह हुए हादसे का शिकार

इस हादसे में नौशाद (35) निवासी हसनपुरा, कासिम निवासी हसनपुरा, फरहान निवासी हसनपुरा, रिजवान (26) निवासी घाटगेट, नवाब खान (28) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, बल्लू निवासी घाटगेट, साजिद (20) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, नावेद (30) निवासी रामगंज बाजार की मौत हो गई, जबकि शाहरुख (30) निवासी घाटगेट, सलमान (26) निवासी घाटगेट, समीर (32)निवासी घाटगेट को बचा लिया गया है।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother