रामगोपाल वर्मा की साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म Sari के ट्रेलर ने मचाया धमाल

The trailer of Ram Gopal Varma's psychological thriller film "Sari" created a stir.

इस फ़िल्म को खुद रामगोपाल वर्मा ने प्रेजेंट किया है।

मनोरंजन डेस्क: राम गोपाल वर्मा की फिल्म Sari 28 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। और अब फ़िल्म का ट्रेलर आरजीवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है। लाखों दर्शक इस साइक्लोजिकल थ्रिलर के ट्रेलर को एन्जॉय कर रहे हैं और फ़िल्म की रिलीज़ की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फ़िल्म का ट्रेलर देखकर रामगोपाल वर्मा स्टाइल की फ़िल्मों की याद आ जाती है। और आए भी क्यों न क्योंकि इस फ़िल्म को खुद रामगोपाल वर्मा ने प्रेजेंट किया है।

सच्ची घटनाओं पर बेस्ड

आरजीवी डेन और आरजीवी आरवी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फ़िल्म साड़ी कई सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। इस मनोवैज्ञानिक रोमांचक फ़िल्म के निर्माता रवि वर्मा हैं जबकि निर्देशन की कमान गिरि कृष्ण कमल ने संभाली है। यह फ़िल्म एक लड़की के लिए एक लड़के के जुनून की स्टोरी है, जो डरावना हो जाता है। सत्य यदु ने उस जुनूनी लड़के का किरदार निभाया है जो आराध्या देवी अभिनीत एक लड़की को देखते ही पागल हो जाता है और उसको फॉलो करना शुरू कर देता है एवं उसकी भावनाएं फिर खतरनाक हो जाती हैं।

हर फ्रेम में एक रोमांच

राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड में एक ऐसे फ़िल्म मेकर के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने ढेरों नई प्रतिभाओं को स्टार बनाया है। अभिनेत्री आराध्या देवी भी उनकी ही खोज है। फ़िल्म साड़ी के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। इसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं। डर, थ्रिल, और ट्विस्ट से भरपूर यह फ़िल्म 4 भाषाओं में 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर ने ऑडिएंस के बीच फ़िल्म देखने की उत्सुकता जगा दी है। हर शॉर्ट में, हर फ्रेम में एक रोमांच का पहलू दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर