रोहित शर्मा करेंगे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की कप्तानी,शमी की वापसी, सिराज बाहर

#ICCChampionsTrophy

भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।

मुंबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित हो गई। 19 फरवरी से होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। बीसीसीआई की चयन समिति से जो टीम घोषित की है उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी जगह दी गई है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसका पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा।

इन्हें नहीं मिली

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो टीम घोषित हुई है, उसमें जगह नहीं मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। सिराज पिछले साल हुए टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें शामिल नहीं किया गया।रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।

इसे भी पढ़ें….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर