यूपी कोआपरेटिव बैंक यूनियन के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी कामरेड अशोक कुमार श्रीवास्तव का हुआ निधन

अशोक कुमार श्रीवास्तव

12 जनवरी 2025, लखनऊ। यूपी कोआपरेटिव बैंक यूनियन के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी कामरेड अशोक कुमार श्रीवास्तव का निधन हो गया तथा उनका अंतिम संस्कार वैकुण्ठ धाम मे किया गया। उनके दुखी परिवार मे पत्नी मीरा श्रीवास्तव, पुत्र अनुशील और अभिनव तथा पुत्र वधु जया एवं शालिनी हैं।
वसुंधरा फाउंडेशन के राकेश श्रीवास्तव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक श्रीवास्तव एक जुझारू नेता होने के साथ ही साथ समाज के कमजोर तबके के लिए सदैव समर्पित रहते थे।उन्होंने कहा कि वसुंधरा फाउंडेशन के हर कार्यक्रम मे उनकी उत्साहित सहभागिता रहती थी। उनको अंतिम बिदाई देने आये विशाल जनसमूह की आंखें उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए नम थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां