अवैध संबंध: 60 साल की महिला ने 62 साल के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

llicit relationship

पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बरेली: यूपी के बरेली जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां एक साठ साल की महिला ने मौजूदा प्रेमी के साथ मिलकर अपने 62 साल के पूर्व प्रेमी की उसकी घर में घुसकर हत्या कर दी थी। छह दिन बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार करके इसका पर्दाफाश किया।बरेली के सिरौली थाना पुलिस के अनुसार ग्राम जगन्नाथपुर में अविवाहित जानकी प्रसाद (62) का शव रात दो बजे परिजनों को छह दिन पहले मिला था। अगले दिन मृतक के भाई नेकपाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में पता चला कि अविवाहित जानकी प्रसाद का गांव की एक महिला से बीस साल से अवैध संबंध थे, जिसकी इन दिनों 55 साल के अविवाहित पप्पू से नजदीकी हो गई । इसी अवैध संबंध का विरोध करने पर हीराकली और पप्पू ने 27 दिसंबर की रात गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर हीराकली और उसके प्रेमी पप्पू को शुक्रवार को उठाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दोनों प्रेमी थे अविवाहित

जानकी प्रसाद (62) अविवाहित थे और खेती किसानी करके जीवन यापन करते थे। वह तीन भाईयों से अलग मां के साथ रहते थे। उनकी मां बेटी के घर गई हुई थी।27 दिसंबर की रात वह घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनके घर में रोशनी होती देखी गई। पड़ोसियों ने उनके भाईयों को सूचना दी। परिजनों ने जब वहां पहुंचकर देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। देखने पर पता चला कि उनके दांत टूटे हुए थे। गले और चेहरे पर मारपीट और दबाने के निशान थे।महिला ने बताया कि उसका पहले जानकी प्रसाद से बीस साल से अवैध संबंध थे। एक साल पहले उसकी गांव निवासी पप्पू से नजदीकी बढ़ गई, जिसका जानकी प्रसाद विरोध करता था। उन दोनों को भला- बुरा कहता था, इसी से नाराज होकर दोनों 27 दिसंबर की रात उसके घर पहुंचे तो वह बरामदे में सोता मिल गया, जिसकी मारपीट के बाद शाल से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’