चंदन के सभी 28 हत्यारों को आजीवन कारावास, तिरंगा यात्रा में मारी गई थी गोली

चंदन एक सामाजिक संस्था चलाता था।

कासगंज:यूपी के कासगंज जिले में छह साल पहले तिरंगा यात्रा में हुई चंदन की हत्या के माममे में कोर्ट ने सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। लखनऊ की एनआईए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. हालांकि इनमें से दो आरोपी सबूतों के अभाव में बरी हो गए थे. जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है।

इस मामले की गुरुवार को सुनवाई पूरी हो गई थी, इसके बाद कोर्ट ने सभी 28 आरोपियों को दोषी करार दिया थ, वहीं शुक्रवार को कोर्ट ने सभी आरोपियों को उनके जुर्म के मुताबिक सजा सुनाई है, उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा मुकर्रर की है, इनमें लखनऊ की जेल में बंद 26 दोषी शामिल है।

इनको हुई उम्रकैद की सजा

उन्होंने बताया कि दोषियों में वसीम जावेद उर्फ वसीम, नसीम जावेद, मोहम्मद जाहिद कुरैशी उर्फ जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरैशी उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, अकरम, तौफीक, खिल्लन, शवाब अली खान, राहत, सलमान, मोहसिन, आसिफ जिमवाला, साकिब, बबलू, निशु उर्फ जीशान, वासिफ, इमरान, शमशाद, जफर, साकिर, खालिद परवेज, फैजान, इमरान, साकिर, मोहम्मद आमिर रफी शामिल हैं। इनके अलावा कासगंज जेल में बंद मुनाजिर और कोर्ट में सरेंडर हुए सलीम को भी उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक कासगंज की जेल में बंद यह दोनों दोषी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हाजिर हुए थे। बता दें कि 26 जनवरी 2018 की सुबह गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी. इसी क्रम में कासगंज में हिन्दुत्ववादी संगठनों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था।

एक सप्ताह तक जला था कासगंज

100 से अधिक बाइक सवार हाथों में तिरंगा और केसरिया झंडा लेकर नगर भ्रमण पर निकले थे, इनमें एक बाइक पर चंदन गुप्ता भी शामिल था, जैसे ही यह यात्रा कासगंज के बड्डूनगर पहुंची, कुछ मुस्लिम युवकों ने ना केवल अवरोध पैदा किया, बल्कि पथराव भी शुरू कर दिया.यहां तक कि तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं की टोली पर फायरिंग भी की, इस घटना में चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। इसके बाद कासगंज में दंगे भड़क गए थे. हालात इतने खराब हो गए कि आईजी और मंडलायुक्त को कासगंज में कैंप करना पड़ा था। तब जाकर मामला शांत हुआ थ।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother