संभल में एक और मंदिर दीवारों की कैद में चामुंडा देवी मंदिर को खुलवाने महिलाओं ने किया प्रदर्शन

#Chamunda Devi Temple

महिलाओं का कहना है कि एक व्यक्ति ने पिछले 30 सालों से मंदिर पर कब्जा किया गया हुआ है।

संभल। यूपी के संभल में हिंदू देव स्थलों के मिलने का सिलसिला जारी है। इससे पता चलता है कि कैसे मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र में संभल में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया। उनके घरों को लूटा गया, उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया गया। इसके बाद उनके धर्मस्थल पर कब्जा कर लिया गया। पहले मस्जिद सर्वे को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच झड़प हो गई थी। अब एक अन्य मंदिर पर भी अवैध कब्जे को लेकर महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया है। विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि एक व्यक्ति ने पिछले 30 सालों से मंदिर पर कब्जा किया गया हुआ है।

दीवार तोड़ने की मांग

संभल के महमूद खां सराय में चामुंडा देवी मंदिर की दीवार हटाने की मांग को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि चामुंडा मंदिर को चारों तरफ से दीवार लगाकर बंद कर दिया गया था। इस वजह से उनको पूजा करने में परेशानियां हो रही हैं, चामुंडा मंदिर पर एक शख्स ने कब्जा किया गया हुआ है, जिसने चारों तरफ से मंदिर का रास्ता बंद कर दिया है।संभल में पिछले कुछ कई दिनों से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान हो रही खुदाई में ASI की टीम को कई हैरान करने वाली इमारतें मिली हैं। टीम को कुएं, कूप, तहखाने और बावड़ी आदि मिली हैं, खुदाई में मिल रहे इतिहास के झरोखे को देखकर लोगों में बहुत खुशी है, इन सब इमारतों के बाद अब लोगों ने मंदिर पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है।

चामुंडा देवी मंदिर की दीवार हटाने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि मंदिर उनकी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। मंदिर को बंद करना अन्यायपूर्ण है, इसलिए दीवार को जल्द से जल्द हटाकर उन्हें पूजा पाठ करने का अधिकार दिया जाए। ओम प्रकाश अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने मंदिर के चारों तरफ दीवार लगाकर इस पर कब्जा कर लिया है. मंदिर का रास्ता उसके मकान के अंदर आ गया।

प्रशासन ने की शांति की अपील

चामुंडा देवी मंदिर के आसपास बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करने की कोशिश की, कुएं की खोज ने न केवल क्षेत्रीय उत्सुकता को बढ़ाया है, बल्कि मंदिर से जुड़े विवाद ने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को भी उजागर कर दिया है, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.