अमेरिका में नए वर्ष के जश्न में खून से लाल हुई सड़क, 10 की मौत और 30 घायल, आतंकी भी मारा गया

America 10 killed and 30 injured

फिलहाल एफबीआई और स्थानीय पुलिस इस हमले की जांच कर रही है।

वर्ल्ड डेस्क। विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका में नए वर्ष के जश्न के दौरान एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक वाहन चालक ने दस लोगों को कुचल कर मार डाला और 30 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान गोलीबारी की भी आवाज सुनी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में फ्रेंच क्वार्टर के मध्य में नए साल के जश्न दौरान बुधवार सुबह उस समय यह घटना घटी जब एक पिकअप ट्रक ने बॉर्बन स्ट्रीट पर मौज-मस्ती कर रहे लोगों की भीड़ को रौंद दिया। इस हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध को पुलिस ने ढेर कर दिया। फिलहाल एफबीआई और स्थानीय पुलिस इस हमले की जांच कर रही है।

अलसुबह हुई वारदात

यह आतंकी हमला सुबह करीब 3.15 बजे हुई। उस दौरान शहर की प्रसिद्ध सड़क पर नए साल के जश्न की चहल-पहल थी। चश्मदीदों ने बताया कि, सफेद रंग का ट्रक एक बैरिकेड को तोड़ता हुआ फुटपाथ पर लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। वहां मौजूद एक युवती ने सीएनएन को बताया, ‘मैंने बस इतना देखा कि एक ट्रक बॉर्बन फुटपाथ के बाईं ओर खड़े सभी लोगों से रौंदता गया।’ आगे बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद उन्होंने गोलियों की आवाज भी सुनी।एक दूसरे चश्मदीद ने ट्रक के ड्राइवर के वाहन से बाहर निकलने और पुलिस के साथ गोलीबारी करने की रिपोर्ट की पुष्टि की। निकोल मोवरर ने कहा, ‘हमने गोलियों की आवाज सुनी, पुलिस को उस दिशा में भागते देखा।’ वे गोलीबारी बंद होने तक पास में एक कोने में छिपे रहे, फिर बाहर आए, जहां उन्हें कई घायल सड़क पर खून से लथपथ मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother