Cylinder Shortage: घर में खत्म हुआ सिलेंडर तो दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Couple Argues After Gas Cylinder Runs Out at Home; Wife Commits Suicide by Hanging

रीना पहली मंजिल पर चली गई और दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फंदे से लटक कर जान दे दी।

औरैया। Cylinder Shortage यूपी के औरैया जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां घर में सिलेंडर खत्म होने पर दंपती में विवाद शुरू हो गया। पति सिलेंडर के जुआड़ में बाजार गया तो पत्नी ने घर में फंदा बनाकर लटक गई। बाजार से लौटे युवक ने जब पत्नी का शव फंदे से लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए। वह पड़ोसियों की मदद से पत्नी को लेकर सीएचसी भागा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाने के साथ ही जांच में जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव ताजपुर निवासी मोहित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी का घरेलू बातों को लेकर पति से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर न ला पाने और जानवरों को चारा न डालने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति सब्जी और सिलिंडर लेने बाजार चला गया। इसके बाद नाराज होकर रीना पहली मंजिल पर चली गई और दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फंदे से लटक कर जान दे दी।

कुछ ही देर बाद जब पति ऊपर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। परिजन पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां ड्यूटी डॉक्टर विकास मिश्रा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिवार में डेढ़ वर्ष की एक बेटी मिष्टी है। पति मोहित पिकअप वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।परिजन के अनुसार मृतका का मायका कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर में है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फंदे से लटका मिला महिला का शव

कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीपुर हजरतपुर में शनिवार को 20 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला की शादी पांच माह पहले ही हुई थी। घटना के बाद ससुराली घर से भाग गए। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।गांव काजीपुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत की पत्नी अनुप्रिया (20) का शव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अनुप्रिया की शादी 24 नवंबर 2025 को हुई थी। महिला का मायका इटावा जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत मोहल्ला धूमनपूरा में है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिलखते हुए मायके वाले मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि अनुप्रिया की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया है। घटना के बाद पति धर्मेंद्र समेत घर के अन्य सदस्य मौके से भाग गए, जबकि सास घर थीं। मायके पक्ष की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ललितेश नारायन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

TGTandLTRecruitment : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother