Agra LucknowExpressway पर डम्पर से टकराई बस, चालक-कंडक्टर की जलकर मौत, 15 लोग गंभीर घायल

Bus Collides with Dumper on Agra-Lucknow Expressway; Driver and Conductor Burn to Death, 15 Seriously Injured

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अग पर काबू पाया।

फिरोजाबाद। कानपुर से गुड़गांव सवारियां लेकर जा रही डबल डेकर बस गुरुवार देर रात Agra LucknowExpressway पर बालू से लदे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई। हादसे में बस चालक जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अग पर काबू पाया। इसके पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में लगभग 40 से अधिक सवारियां सफर कर रही थीं। बस जब रात 2 बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र से आगे बढ़ी। तभी बस के आगे चल रहा बालू से लदा डंपर अचानक मटसेना क्षेत्र के किमी संख्या 46 पर अनियंत्रित हो गया। जो कि मध्य डिवाइडर से जा टकराया। तभी पीछे से तेज गति से आ रही सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुए डंपर में तेजगति से पीछे से जा टकराई। इसके बाद बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

चीख— पुकार मच गई

गहरी नींद में सो ररही सवारियों में जान बचाने के लिए चीख— पुकार मच गई। टक्कर इतनी भयानक थी,कि सवारियां एक के ऊपर एक गिरकर घायल हो गईं। सूचना मिलने पर यूपीडा तथा नसीरपुर एवं मटसेना पुलिस मौके पर आ गई। कुछ ही देर बाद एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी भी मौके पर आ गए। जिन्होंने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस हादसे में बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर बाद फिरोजाबाद से 2, टूंडला से 1, शिकोहाबाद से 1, सिरसागंज तथा जसराना से फायर ब्रिगेड की एक-एक गाड़ी भी मौके पर आ गई। जिन्होंने आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में चालक समेत कंडक्टर की मौत हो गई।

यह हुए हादसे के शिकार

नीलम (20) निवासी काकामई, अजीतमल जनपद ओरैया, रंगोली देवी (30) कानपुर देहात, शिवम (23) निवासी कानपुर देहात, सत्यम (35) निवासी ओरैया, सुंदरलाल (40) कंडक्टर निवासी प्रसान पोस्ट आटा जनपद जालौन, शांति देवी (45) निवासी जमोहा, ओरैया, शांति देवी का बेटा सत्यभान (16), मुकेश कुमार (40) निवासी लाल बंगला चकेरी कानपुर, आस्था (23) निवासी कानपुर नगर बिठूर, माया देवी (62) निवासी कानपुर, वेद (12), मन्नत (9) निवासीगण कानपुर, पूजा (35) निवासी साबीपुर माता जनपद उन्नाव, माया देवी (56) निवासी जूही बामरिया बारादेवी कानपुर एवं पप्पू (25) निवासी करेरा फतेहपुर घायल हुए हैं।

Congress’s gambit backfires.: बसपा के न के बाद सफाई देते फिर रहे कांग्रेसी, कही सपा न हो जाए लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother