लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

लखनऊ। सपा कार्यालय के बाहर शुक्रवार को एक महिला ने जहरीला प​दार्थ खाकर जान देने की कोशिश की, महिला की हालत बिगड़ने पर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर थाने में महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। कार्रवाई न होने के कारण लखनऊ शिकायत करने मुख्यमंत्री आवास जा रही। जहां गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।

कानपुर के कल्याणपुर थाने में 26 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। विवेचना के क्रम में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह जमानत पर है। इस मामले की चार्जशीट एक वर्ष पूर्व कल्याणपुर, कानपुर नगर से दाखिल की गई थी और मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। कानपुर नगर पुलिस को इस घटना की सूचना दी जा चुकी है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother