किस्मत का खेला: ससुराल पहुंचने से पहले ही विधवा हो गई दुल्हन,जानिए ऐसा क्या हुआ

आगरा।शादी के बाद वह ससुराल भी नहीं पहुंची कि उसके साथ किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि वह सुहागन होने के 24 घंटे के भीतर विधवा हो गई। दरअसल वह विवाह के बाद पति के साथ ससुराल जा रही थी, तभी ट्रेन में उसके पति का पैर फिसल गया और गिरने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे से उसके मायके और ससुराल में में गम का पहाड़ टूट पड़ा, जहां लोग दुल्हन के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, वहीं जब दूल्हे की मौत की खबर पहुंची तो हर तरफ से रोने—चिलाने की आवाज आने लगी।

घर में फैला मातम

राजस्थान के सीकर के रहने वाले भागचंद (26) की 15 अक्टूबर को प्रयागराज की रहने वाली रूसी से शादी हुई थी। वह शादी के बाद दुल्हन को विदा कराके अपने घर लौट रहा था, आगरा में ट्रेन से उसका पैर फीसल गया, गिरने से उसकी मौत हो गई, हादसा गुरुवार सुबह 5 बजे जैतपुर स्टेशन के पास हुआ। मृतक भागचंद के भाई रामेश्वर ने बताया कि बुधवार देर रात इटावा स्टेशन के पास पूरा परिवार सो गया था। फतेहाबाद में उनकी आंख खुली तो भागचंद डिब्बे में नहीं था। ट्रेन के कई डिब्बे खंगाले, लेकिन पता नहीं लगा। मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह घर पर पुलिस की कॉल पहुंची कि भागचंद का शव जैतपुर में मिला है। माना जा रहा है कि नींद में टॉयलेट के लिए उठे भागचंद की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है।

ट्रैक के किनारे मिला शव

पुलिस के अनुसार जैतपुर स्टेशन के पास करीब 200 गज की दूरी पर ट्रैक के किनारे भागचंद का शव मिला।मोबाइल और आधार कार्ड से मृतक की पहचान भागचंद के रूप में हुई। मृतक के हाथ में कंगन बंधा था। थानाध्यक्ष जैतपुर की सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया गया। फेरे लेने केे 24 घंटे बाद ही दुल्हन रूसी का सुहाग उजड़ गया। जैसे ही उसे इसकी जानकारी हुई वह होष खो बैठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style