झांसी में धान की कटाई करने जा रहे मजदूरों की ट्रॉली पलटने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, छह लोग घायल

झांसी। यूपी के झांसी जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। दरअसल सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से कटाई के लिए जा रहे थे, रास्ते में ट्रॉली पलटने तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ललितपुर के एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही वो गुरसराय सरसेडा पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है।

यह हुए हादसे का शिकार

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पिता और उसके दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।ललितपुर के तालबेहट के मौली गांव निवासी बबलू (49) अपने पुत्र दीपक (18) और छोटू (12) समेत छह अन्य के साथ गुरसराय के सरसेड़ा गांव में कटाई के लिए निकला था। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। जबकि संतोषी, रिंकी, रघुवीर, सूरज, चंदा आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी देहात गोपीनाथ सोनी के मुताबिक हादसे में घायल अन्य छह मजदूरों को मेडिल कॉलेज भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां