उपचुनाव: मैनपुरी की करहल सीट से तेज प्रताप लड़ेंगे चुनाव, रामगोपाल ने सभी सीटे जीतने का किया दावा

मैनपुरी। सपा मुखिया अखिलेश यादव की खाली की गई करहल सीट से सोमवार को तेज प्रताप को मैदान में उतारने का एलान राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने किया। वह यहां दिवाकर समाज के सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि मैनपुरी को सपा का गढ़ के रूप में जाना जाता है, यहां से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और डिंपल यादव चुनाव लड़ चुकीं है। इस समय मैनपुरी सीट से डिंपल यादव सांसद है। वहीं अखिलेश यादव की छोड़ी गई करहल सीट से एक बार फिर मुलायम परिवार के ही सदस्य को उतारा गया है, इससे मुकाबला एक तरफा हो सकता है।
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब पूरी तरह फेल है। देश में भाजपा समस्याएं पैदा कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार रोक नहीं पा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म कर रही है। इन बातों पर बहस न हो इसके लिए भाजपा जनता को भटका रही है। उन्होंने कहा कि किसी के पैगंबर और भगवान पर किसी को बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन भारत की सीमाओं में घुस रहा है। सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। सपा नेता नेकरहल समेत सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया। श्

2024 से राजनीतिक शुरूआत

तेज प्रताप का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। वो रणवीर सिंह और मृदुला यादव के बेटे हैं, उनकी शुरुआती पढ़ाई नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। हायर एजुकेशन उन्होंने युनाइटेड किंगडम से प्राप्त् की। . बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ 2015 में उनकी शादी हुई थी। 2004 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में राजनीतिक करियर की शुरूआत की, इसके बाद ब्लॉक प्रमुख फिर सांसद बने, अब करहल सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.