हरियाणा में मतदान के तीन दिन पहले गुरमीत सिंह राम रहीम को आठवीं बार मिली पैरोल, 20 दिन रहेगा बाहर

बागपत। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से तीन दिन पहले डेरा सच्चा सौदा आश्रम प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया, वह मंगलवार रात बरनावा के आश्रम में पहुंच गया है। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आई है। रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो पर आया था। वह यहां से 4 सितंबर को वापस सुनारिया जेल गया।

अब उसने हरियाणा के विधान सभा चुनाव से पहले 20 दिन पैरोल की अर्जी लगाई है। डेरा प्रमुख की सशर्त बरनावा के आश्रम में आने की पैरोल मंजूर हो गई है। बुधवार की सुबह डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

गेट पर पुलिस का पहरा

राम रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर इंस्पेक्टर बिनौली व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में सुबह 8 बजकर 10 मिंट पर पहुंचे। इन चारों गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था। उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का पहरा लगाया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। डेरा प्रमुख को हरियाणा चुनाव के दौरान आश्रम में कोई भी कार्यक्रम करने या कही भी आने जाने पर पाबंदी रहेगी और उस पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.