रोटी का कर्ज चुकाया: घर से लापता महिला के शव को नाले से लावारिस कुत्तों ने खोज निकाला

Stray dogs discovered the body of a woman who had gone missing from her home in a drain.

दोनों कुत्ते अचानक झाड़ियों की तरफ दौड़ पड़े।

फरीदाबाद।​ Dog Loyalty इंसान और कुत्तों के रिश्ते पर कई फिल्में बन चुकी है। हकीकत में भी कुत्ते और इंसान में गहरा लगाव होता है। वह अपने मालिक फिक्र करने वालों की हमेशा खोल खबर लेते रहते है। कुछ ऐसी ही दिलचस्प कहानी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के कबूलपुर में सामने आई। यहां 15 अप्रैल से लापता 45 वर्षीय महिला का शव दो लावारिस कुत्तों ने खोज निकाला। दरअसल शेरू और रॉकी नाम के कुत्तों को महिला रोज रोटी खिलाती थी। उसी वजह से उन कुत्तों ने महिला को ढूंढ निकाला। बता दें कि कबूलपुर कॉलोनी में रहने वाली महिला 15 अप्रैल से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिवार वालों ने अपने स्तर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ढूंढने के दौरान परिवार के साथ दोनों कुत्ते भी जाते थे। 18 अप्रैल को दोनों कुत्ते अचानक झाड़ियों की तरफ दौड़ पड़े।

महिला के घर वाले जब तक वहां पहुंचे, कुत्ते महिला की साड़ी खोज चुके थे। पास ही एक नाला था, जो जलकुंभी से पूरी तरह ढका हुआ था। तभी शेरू अचानक नाले में कूद गया। जैसे ही जलकुंभी हटी, पानी के भीतर महिला के पैर दिखाई दिए। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि शेरू और रॉकी घर की पहरेदार करते हैं। वह न सिर्फ घर के आसपास घूमते रहते थे, बल्कि किसी अजनबी को भी पास नहीं आने देते थे। इस मामले में पुलिस ने कबूलपुर निवासी जगमिंदर डागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या का मुख्य आरोपी उसका बेटा परमजीत है, जो फिलहाल फरार है।

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी: यूपी के 26 जिलों में लू का अलर्ट, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर