रौद्र रूप में गंगा:बारिश से तेजी से बढ़ रहा नदी का जलस्तर, वाराणसी में नावों का संचालन फिर हुआ बंद

वाराणसी। बारिश और पहाड़ों से पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी में लगातार चौथे दिन जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है। शनिवार को 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी का बढ़ाव जारी है। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण एक बार फिर नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

घाटों की हो रही निगरानी

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को भी जलस्तर में 18 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही थी। गंगा का जलस्तर रात 10 बजे 67.18 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले सप्ताह सोमवार से गिर रहा था। बुधवार से जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई।

टेलीफोन नंबर जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गंगा के जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की। शाम 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर 66.82 मीटर रहा। 20 सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि जारी है। जिले में गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर एवं खतरे का बिंदु 71.26 भीटर है। वर्तमान में गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 03.44 मीटर नीचे है। बाढ़ की पूर्व तैयारी किया जाना अति आवश्यक है। जिला प्रशासन ने आम जनमानस से बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के बाद बरते जाने वाले एहतियात के संबंध में अपील की। बाढ़ संबंधी किसी भी प्रकार समस्या, सहायता जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर जारी किया। 0542- 2508550, 0542-2504170, 91400371374 फोन कर सहायता प्राप्त करें।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां