सपा नेता नवाब सिंह की बढ़ी मुश्किलें, डीएन जांच में हुई​ किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि

कन्नौज। कॉलेज में बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में फंसे सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए यह जानकारी दी है। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में 12 अगस्त को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। घटना के समय पीड़ित पक्ष व आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था।

कॉलेज में किया था दुष्कर्म

पुलिस ने वहीं कमरे से गिरफ्तारी करने का दावा किया है। किशोरी अपनी बुआ के साथ आई थी। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रविवार की देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची। यहां एक कमरे में दोनों ठहरी थीं। इस दौरान नवाब सिंह भी वहां मौजूद था।आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में थे।

पुलिस ने पूछताछ की और बुआ-भतीजी व आरोपी को कोतवाली ले आई। पीड़िता ने कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया था। इसके बाद डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने दुष्कर्म किया था। एसपी ने बताया कि अब जल्द ही चार्जशीट बनाकर कोर्ट में पेश की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother