मुरादाबाद नर्स से दरिंदगी: डॉ. शाहनवाज ने नर्स को नशीला इंजेक्शन लगाकर किया था दुष्कर्म

मुरादाबाद। अपने ही संस्थान में दरिंदगी की शिकार हुई नर्स अपने साथ हुई हैवानियत से उबर नहीं पा रहे। पीड़िता के पिता ने इस मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि डॉ. शाहनवाज ने बंधक बनाने के बाद उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने से पहले उसे नशीला इंजेक्शन लगाया था। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार को इस मामले की जानकारी दी थी। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने होश में आने पर विरोध किया तो आरोपी ने दोबारा दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता का कहना है कि अब भी बेटी की हालत स्थिर नहीं है।

मनोचिकित्सक करेंगे काउंसलिंग

दुष्कर्म पीड़िता नर्स की हालत बिगड़ने पर गुरुवार को उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। अब मनोचिकित्सक उसकी काउंसलिंग करेंगे। इस घटना का शासन ने भी संज्ञान लिया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पीड़िता की सुरक्षा और इलाज के स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। नर्स से दुष्कर्म का मामला शासन तक पहुंचने पर प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। बुधवार रात दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने पैनिक अटैक की बात कही थी। हालत में सुधार होने पर परिजन घर ले आए थे।

आरोपी के परिजन तीन मदरसा चलाते है

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर शहनवाज के परिवार सदस्य तीन मदरसे चलाते है। डीएम का कहना है कि जांच में एक मदरसे की जमीन सरकारी मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक स्तर की जांच की वह खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। डीएम ने मामले को लेकर एसएसपी से भी बातचीत की।

126 आशा कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई

डीएम अनुज सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में एक आशा वर्कर भी आरोपी है। वह अस्पताल में नर्स का काम करती थी। जिले में अन्य आशा वर्करों पर भी कई आरोप लगे हैं। दो दिनों में जांच कर लगभग 126 आशा वर्करों को चिह्नित किया गया है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता की एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, ब्लड रिपोर्ट समेत सभी जांचें कराई गई हैं। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव शेखर, फिजिशियन डॉ. रामकिशोर व काउंसलर पूनम वर्मा की देखरेख में उसे रखा गया है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आएंगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours