प्रेम विवाह का भयानक अंत: पति की हत्या करके घर में ताला लगाकर पत्नी गायब, बदबू आने पर खुला राज

नई दिल्ली:प्यार करने वाले एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते है, इसलिए वह दुनिया से लड़कर एक-दूसरे के साथ जीवन जीने के लिए साथ आते है। उनका प्यार कुछ दिन में ही छू मंतर हो जाता है। फिर दोनों में रोज-रोज झगड़ा होने लगता है, फिर एक दिन प्यार का दर्दनाक अंत हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला नई​दिल्ली में सामने आया है। यहां एक महिला ने रोज- रोज की कलह से तंग आकर पति की हत्या करने के बाद घर के बाहर ताला लगाकर वह फरार हो गई। घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, दरवाजा तोड़ने पर इस अपराध की जानकारी हुई।

दोनों की हुई थी लव मैरिज

डीसीपी अंकित सिंह के अनुसार मृतक की पहचान 33 साल के सचिन के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता था और पत्नी काव्या के साथ चाणक्य प्लेस इलाके में किराए के घर में पिछले साल अक्टूबर से रह रहा था। दोनों ने लव मैरिज की थी। बीते 17 अगस्त को सचिन को आखिरी बार मकान मालिक दिलीप ने देखा था।मंगलवार को घर से बदबू आने पर पड़ोसी किरायेदार ने मकान मालिक को बताया, जिसके बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई।

सचिन के घर के बाहर ताला लगा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और घर के अंदर से शव को बरामद किया। सचिन की डेड बॉडी सड़ चुकी थी और उससे बदबू आ रही थी। बाद में मकान मालिक ने सचिन की पत्नी को कॉल कर बात की तो उसने बताया पति अक्सर मारपीट करता था, इसलिए उसने यह कदम उठाया।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.