औरैया में प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, मां ने प्रेमिका पर लगाया यह आरोप

कानपुर। यूपी के औरैया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां बिधूना कस्बे में शुक्रवार सुबह पुलिस ने फंदे पर लटका एक युवक का शव मिला। यृवक का शव दिबियापुर मार्ग पर एक गेस्ट हाउस के परिसर में पीछे की तरफ बने आवास के बाहर लटका हुआ था। मृतक की मां ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छह माह से साथ रहा था युवक

औरैया के किशोरगंज निवासी अश्वनी (26) का वहीं रहने वाली एक युवती से छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसमें युवक और युवती के कोर्ट मैरिज करने की भी चर्चा है। मृतक की मां सुधा ने बताया कि लगभग छह माह से उसका पुत्र कस्बा निवासी युवती के साथ उसी के घर पर रह रहा था। जहां आज उसका शव साड़ी के फंदे से घर के बाहर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जांच शुरू की। मृतक की मां ने कहा कि प्रेमिका और उसकी मां ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका व उसकी मां को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां