नियुक्ति पत्र बांटते हुए सीएम योगी ने किया कटाक्ष बोले, खटाखट करने वाले गायब हो गए हैं, सीजन आएगा तो लौटेंगे

लखनऊ। मुख्यमंती योगी आदित्यनाथ मंगलवार को नवनियुक्त युवकों को​ नियुक्ति पत्र बांटते हुए विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश से खटाखट करने वाले लोग गायब हो गए। यह लोग सीजन पर फिर लौटेंगे और प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करेंगे। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरी निष्पक्षता से चयन किया है। अब बिना किसी सिफारिश के नियुक्ति पत्र मिल रहा है। यह वही प्रदेश है जहां पहले दंगे होते थे। यहां पहले न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी। पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था। यह संकट वही लोग पैदा करते थे जो आज फिर आपको बहकाने के लिए आए थे।

अब यूपी वालों को मिल रहा सम्मान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज मैं दावे से कह रहा हूं कि यूपी आज सबसे अच्छे ग्रोथ वाला राज्य है। अब युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है। आप कहीं जाते हैं तो शक की निगाह से नहीं सम्मान की निगाह से देखा जाता है। इसके लिए जनता को भी बधाई। 2017 से पहले कहीं जाने पर कमरा नहीं मिलता था। अब यूपी का नाम बोलने पर सम्मान मिलता है।

ऐसे में नव चयनितों की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। 1036 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। इसमें आरक्षण नियमों का पालन हुआ। पहले चाचा भतीजे में लूटने की होड़ लग जाती थी तभी हर नियुक्ति में न्यायालय का हस्तक्षेप होता था। अब बेरोजगारी न्यूनतम स्तर पर है। जब विभिन्न राज्यों के सीएम मिलते हैं तो कहते हैं कि अब यूपी के लोग लौट रहे हैं इसलिए कंपनियों में संकट हो रहा है। हमने सुरक्षा का संकल्प लिया था, जो कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। लोगों के मन में अन्याय होने का भय पैदा कर रहे हैं।

38 फीसदी ओबीसी का चयन

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल की तुलना में नौकरियों में 38 फीसदी अधिक ओबीसी का चयन हुआ है। आरक्षण का पूरी तरह से पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब चयन निष्पक्ष हुआ है तो काम भी निष्पक्ष रूप में करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरी करने के लिए आगे आएं। स्वास्थ्य विभाग में सांख्यिकी अधिकारी नियुक्त हो रहे हैं। डाटा एंट्री व्यवस्थित करें ताकि प्रगति तेज हो।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style