आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को उड़ाया, दो की मौत, एक गंभीर

आगरा। यूपी के आगरा जिले में सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन दोस्तों को उड़ा दिया, इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। यह दिल दहलाने वाला हादसा सिकंदरा हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने हुआ। बाइक सवार मथुरा की तरफ से आ रहे थे। ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। रुनकता के समीप हाईवे पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइत सवार उछलकर दूर जा गिरे। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

डिवाइडर में फंसा शव

दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि एक युवक का शव रोड पर लगे डिवाइडर में जा फंसा। घटना देखकर हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान दीपक (26) और कमल (25) निवासीगण राहुल नगर, बोदला के रूप में हुई। वहीं विमल (25) निवासी राहुल नगर, बोदला घायल है।

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर