यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड- व्यापार स्थिरता पर जोर देने वाला पोर्टफोलियो

बिजनेस डेस्क। सही अर्थों में वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करना किसी भी निवेशक के लिए सफल निवेश की दिशा में पहला कदम है। निवेश विकल्प की तलाश करते समय निवेशकों को यह देखना महत्वपूर्ण है कि वह क्या है जिससे आपको लगातार फायदा मिलता है। साथ ही, लंबी अवधि में बेहतर परिणाम से जुड़े जोखिम को समझना भी उतना ही महत्वपूर्ण है? वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड विकल्प अपनाया जा सकता है। एसेट क्लास में उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला से निवेश का चयन करते हुए लंबी अवधि में वित्तीय लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड

म्युचुअल फंड के फ्लेक्सी कैप में निवेश के जरिये निवेशक लंबी अवधि में धन सृजन के लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं। फ्लेक्सी-कैप फंड ओपन-एंडेड इक्विटी फंड हैं, जो कुल संपत्ति का कम से कम 65% विभिन्न बाजार पूंजीकरणों जैसे लार्ज-कैप, मिड-कैप या स्मॉल-कैप फंड में कंपनियों में निवेश करता है। यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड इस श्रेणी के सबसे पुराने फंडों में से एक है जिसे 1992 में लॉन्च किया गया था। तब से लंबे समय का इसका एक लगातार बेहतर प्रदर्शन का ट्रैक रिकॉर्ड है। इसके पास 24,200 करोड़ का अभी कार्पस फंड है।
यूटीआई म्युचुअल फंड की यह पेशकश लंबी अवधि के उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो ऐसे फंड की तलाश में है जो आर्थिक मूल्य बनाने की क्षमता वाले व्यवसायों में निवेश करने का प्रयास करता है। यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड का निवेश दर्शन गुणवत्ता, विकास और मूल्यांकन के तीन स्तंभों पर बनाया गया है। पोर्टफोलियो रणनीति उन व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए होगी जो लंबी अवधि के लिए मजबूत विकास दिखाने की क्षमता रखते हैं और अनुभवी प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria