जौनपुर:घर में सो रही महिला को नकाबपोश ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में शनिवार अलसुबह नकाबपोश ने एक घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। य​​ह मामला जौनपुर की तेजी बाजार का है। यहां की रहने वाली रेखा विश्वकर्मा (52) पत्नी फूलचंद विश्वकर्मा को नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी, महिला को दो गोली लगी है। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया,जहां इलाज जारी है।महिला की पुत्री कामिनी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेटी को भी लगी गोली

सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि बीती रात महिला को गोली मारी गई है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। महिला की बेटी कामिनी को भी गोली छूकर निकल गई है, वह बाल-बाल बच गई है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस मामले की जांच हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि फूलचंद विश्वकर्मा मुंबई में रहकर नौकरी करता है किसी से कोई रंजिश नहीं है और इस प्रकार की घटना से लोग स्तब्ध हैं। किसी से कोई दुश्मनी ना होना और रात में महिला के ऊपर फायरिंग, यह अपने में एक संदिग्ध मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े.. .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां