आगरा में गड्ढे में नहाने उतरे चार बच्चों की डूबकर मौत, बचाने के चक्कर में छह और डूबे

आगरा। आगरा में यमुन एक्सप्रेस वे के पास बने गड्ढे में नहाने उतरे चार बच्चों की रविवार को डूबने से मौत हो गई। बच्चों को तलाशने गड्ढे में उतरे छह और लोग डूबने लगे जिन्हें किसी तरह बचया गया। पुलिस बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया बाकी अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बच्चों की मौत की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे और परिजनों ढांढस बंधाया।

कानपुर से से आया है परिवार

खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर कानपुर और औरेया के रहने वाले सात मजदूर परिवार कुछ दिन से यहां तम्बू लगाकर रह रहे हैं। आसपास के गांवों में जाक छोटे -मोटे घरेलू समान बेचते थे। रविवार सुबह पास में ही बने पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे।

आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं। सभी एक साथ डूबने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जिनमें हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है। एक साथ चार बच्चों की मौत से उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर