खुशखबरी: यूपी में मानसून जल्द देगा दस्तक, इन जिलों में भारी बारिश के आसर

लखनऊ। पूरे उत्तर भारत समेत यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप अब खत्म होने के आसार है।मौसम विभाग के अनुसार यूपी उत्तराखंड समेत अधिकांश जिलों में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाली हैं। यूपी में बारिश का औसत 1.8 मिमी रहा। सर्वाधिक 27.2 मिमी बरसात बांदा में रिकार्ड हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में जारी मानसून पूर्व बरसात के कारण दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में अधिकतम तापमान में आई गिरावट के कारण शनिवार को प्रदेश से लू की स्थिति पूरी तरह से समाप्त हो गई।

25 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आगामी तीन से चार दिन में मानसून का संभावित आगमन तय है। 24 जून से बरसात में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी क्रम में 24 से 26 जून के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है। साथ ही वज्रपात की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां