कानपुर में संपत्ति के विवाद में युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद जान देने ट्रेन के आगे कूदा,ऐसी हुई हालत

कानपुर: यूपी के कानपुर जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां एक अधेड़ ने प्रॉपर्टी के विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल उसके पति को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेजा है।

इसे भी पढ़ें…

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित पिपौरी गांव निवासी प्रहलाद सैनी (57) का प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रह्लाद के परिवार में पत्नी शशि सैनी और दो बेटे सतेंद्र और आदित्य हैं। आदित्य अपनी पत्नी को लेकर बाहर नौकरी करता है। जबकि बड़ा बेटा आदित्य पत्नी पूजा के साथ गांव में रहता है। पूजा ने बताया कि ससुर प्रहलाद पुराने घर को बेचना चाहते थे, जबकि सास दोनों बेटों को देना चाहती थी।

प्रह्लाद ले चुका था बयाना

दंपती के बीच पुराने घर को बेचने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी अपनी जिद पर अड़ी हुई थी कि पुराना मकान नहीं बेचने देंगे। जबकि महिला के पति इसका बयाना ले चुके थे। पूजा ने बताया कि बुधवार सुबह भी सास-ससुर के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान ससुर ने सास की हत्या कर दी। मैं जब कमरे में पहुंची तो सास का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा हुआ था। घटना स्थल से कुल्हाड़ी बरामद हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच गांव वालों ने सूचना दी कि ससुर प्रहलाद ने कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पर सुसाइड की कोशिश की है।

चोर का माफीनामा पत्र वायरल: पत्र में लिखा’राधा-कृष्ण की मूर्ति चुराया तो बेटा बीमार हो गया, इसलिए रख लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.