उन्नाव: समाजसेवी संतोष सिंह कला प्रशिक्षण केन्द्र के जरिए आधी आबादी को यूं बना रहे हुनरमंद

लखनऊ। महिलाएं हुनरमंद बने, तभी आत्मनिर्भर हो सकेंगी। उक्त बातें समाज सेवी संतोष सिंह ने जनपद उन्नाव के तहसील सफीपुर में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुईं कहीं। ममता विकास समिति द्वारा आयोजित कला प्रशिक्षण केन्द्र सफीपुर उन्नाव में किया गया। दरअसल यहां संस्था के सचिव संतोष सिंह ने कला प्रशिक्षण केन्द्र के जरिए आधी आबादी (महिलाओं) को हुनरमंद मनाने का बीड़ा उठाया है।

आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

इस केंद्र की प्रशिक्षण प्रभारी सुनीता राठौड़ ने बताया कि सिलाई-कढ़ाई, वयूटिशियन एण्ड हेल्थकेयर ,जरी एवं पेंच वर्क,फ्लावर मेकिंग, ज्वैलरी डिजाइनिंग सहित विभिन्न विधा में लड़कियां प्रशिक्षण लेकर रोजगार के क्षेत्र में जहां एक ओर आत्म निर्भर बन रही है, वहीें दूसरी ओर अपने घर संसार में पुरुषों के बराबर हाथ बंटा रहीं है।

ममता विकास समिति के बैनर तले मिल रहा प्रशिक्षण

गौरतलब है कि कला प्रशिक्षण केन्द्र अपने स्थापना काल से आज तक सैकड़ों की संख्या में लड़कियां, महिलाएं प्रशिक्षण ले चुकी है। ममता विकास समिति के सचिव संतोष सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि जो लड़कियां, महिलाएं गरीबी की रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है। ज्यादा फीस नहीं दे सकती है।

ऐसे महिलाओं को कला प्रशिक्षण केन्द्र सफीपुर के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। जहां आकर वह अपने मनपसंद व्यवसायिक प्रशिक्षण ले सकती है। यही नहीं संस्था उनके द्वारा तैयार किया माल की मार्केटिंग भी करवाती है। चाहे वह आचार हो, पापड़ हो, विभिन्न प्रकार के मसालें, बैंग, हांथ से चलने वाले पंखे ही क्यों न हो।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां