एटा में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर,छह शिवभक्त घायल

Out-of-control vehicle hits tractor carrying Kanwariyas in Etah; six Shiva devotees injured.

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख—पुकार मच गई।

एटा। Six Shiva devotees injured. सरकार हर साल सावन शुरू होने से कांवड़ यात्रियों की शुरू के लिए कई स्तर के इंतजाम करती है, इसके बाद भी कांवड़ हादसे का शिकार होते है। ताजा मामला यूपी के एटा शहर से सामने आया। यहां शनिवार रात एक बेकाबू वाहन ने कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी इस हादसे में छह कांवड़िये घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख—पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को इलाज के​ लिए पास के अस्पताल पहुंचाया साथ ही आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल सभी कांवड़िए जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव किशनपुर के रहने वाले हैं। ट्रैक्टर पर सवार होकर सोरों व कछला घाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार कई श्रद्धालु सड़क पर गिर पड़े और छह लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

वाराणसी के बाद फिरोजाबाद में शिक्षिकाओं की क्रूरता, एक भाई की आंख फोड़ी तो दूसरे के कान का पर्दा फाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’