वित्त वर्ष ’25 की पहली तिमाही के भीतर गुवाहाटी में दूसरा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा

बिजनेस डेस्क,भिवंडी। अग्रणी एकीकृत लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की कमी दूर करने के लिए स्थापित गैर-लाभकारी संगठन, लॉजिस्टिक्स स्किल काउंसिल के साथ साझेदारी में राष्ट्रव्यापी सामुदायिक उत्कृष्टता केंद्र (सीसीओई) शुरू करने की योजना बना रही है।

ये केंद्र लाभार्थियों को रोज़गार के अवसर पैदा करते हुए भंडारण, परिवहन और अन्य आपूर्ति श्रृंखला संचालन में कौशल विकास प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करेंगे।पहले चरण में, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने अपना पहला सीसीओई भिवंडी में लॉन्च किया है, इसके बाद वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के भीतर गुवाहाटी में दूसरा केंद्र लॉन्च किया जाएगा। दोनों केंद्रों का लक्ष्य है, वित्त वर्ष 2025 में 500 से अधिक व्यक्तियों को प्रशिक्षित करना, जिनमें वंचित पृष्ठभूमि, महिलाएं, विकलांग लोग और एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के लोग शामिल होंगे।

कौशल नवोन्मेष और प्लेसमेंट

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, रामप्रवीण स्वामीनाथन ने भिवंडी में स्थापित पहले सामुदायिक उत्कृष्टता केंद्र पर अपनी टिप्पणी में कहा, “महिंद्रा लॉजिस्टिक्स समुदायों को सशक्त बनाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। हम शिक्षा, कौशल नवोन्मेष और प्लेसमेंट के माध्यम से कौशल परितंत्र में अंतराल को दूर कर समाज में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लॉजिस्टिक्स स्किल काउंसिल के साथ हमारा सहयोग न केवल कुशल श्रमिकों की कमी पूरी करने के लिए बल्कि इस क्षेत्र की गतिशीलता में बदलाव का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार है। यह पहल लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की आवश्यकता पूरी करेगी और साथ ही 30% कार्यबल को हमारे परिचालन में शामिल करेगी।

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स कम्युनिटी सेंटर ऑफ एक्सलेंस सैद्धांतिक शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव को शामिल करते हुए सावधानीपूर्वक तैयार किए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अर्ध-कुशल और अकुशल दोनों प्रकार के कार्यबल को प्रशिक्षित करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा। भारत में लॉजिस्टिक्स उद्योग 22 मिलियन से अधिक लोगों को आजीविका प्रदान कर सबसे बड़े रोज़गार क्षेत्रों में शामिल है, ऐसे में उद्योग की ज़रूरतों के अनुकूल कौशल और प्रमाणपत्र प्रदान करने से भारतीय लॉजिस्टिक्स परिदृश्य में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.