महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 40 लाख ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास

बिजनेस डेस्क। महिंद्रा समूह की अंग और मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर विनिर्माता, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मार्च 2024 में निर्यात सहित 40 लाख ट्रैक्टर बेचकर नई उपलब्धि हासिल की है। महिंद्रा की अगली पीढ़ी के युवो ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म पर आधारित महिंद्रा युवो टेक प्लस इस उपलब्धि को चिह्नित करता है, जो महिंद्रा की ज़हीराबाद संयंत्र से शुरू हुआ है। यह महिंद्रा का सबसे नया ट्रैक्टर संयंत्र और महिंद्रा ट्रैक्टरों के लिए वैश्विक उत्पादन केंद्र है। अमेरिकी कंपनी इंटरनेशनल हार्वेस्टर इंक के साथ साझेदारी में 1963 में अपना पहला ट्रैक्टर लॉन्च करने के बाद, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 2004 में 10 लाख ट्रैक्टर के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया और फिर 2009 में मात्रा के लिहाज़ से दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाले फार्म ट्रैक्टर विनिर्माता होने का दावा किया।

नौ साल बनाई उपलब्धि

9 साल बाद 2013 में, महिंद्रा ने 20 लाख ट्रैक्टर के उत्पादन की उपलब्धि हासिल की और फिर 2019 में यह आंकड़ा 30 लाख को पार कर गया। सिर्फ 5 साल बाद, वित्त वर्ष ‘24 में, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने गर्व से अपना 40 लाखवां ट्रैक्टर बेचा। पूरे वित्त वर्ष में, महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड ने 2 लाख से अधिक ट्रैक्टर की शानदार बिक्री का स्तर भी हासिल किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अध्यक्ष – कृषि उपकरण क्षेत्र, हेमंत सिक्का ने कहा, ” हमें खेती के तौर-तरीके में बदलाव लाने और जीवन को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रेरित होकर अपना 40 लाखवां महिंद्रा ट्रैक्टर को बेचने में बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

 

हम दशकों के नेतृत्व तथा महिंद्रा ट्रैक्टर के 60 साल के निरंतर प्रयास का जश्न मना रहे हैं और यह सब एक ही साल में हो रहा है। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के मौके पर, इन उपलब्धियों के साथ मैं अपने ग्राहकों, हमें हर दिन प्रेरित करने वाले किसानों के साथ-साथ हमारे भागीदारों और हमारी टीमों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां