रिकार्ड समय में यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का परिणाम, सीतापुर के होनहारों ने किया नाम

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने इस ​बार रिकॉर्ड दिन में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार की सबसे बड़ी खासियत है सीतापुर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दोनों टॉपर यहीं से है। हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है। 29 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

कक्षा 12वीं इन्होंने किया टॉप

  • शुभम वर्मा- 97.80%,सीतापुर
  • विशु चौधरी- 97.60% बागपत
  • काजल सिंह- 97.60%,अमरोहा

हाईस्कूल के टॉपर

  • प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर
  • दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर
  • नव्या सिंह- 98%, सीतापुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर

रिकार्ड समय में हुआ मूल्यांकन

बता दे कि इस बार 12 दिन में मूल्यांकन करके यूपी बोर्ड ने रिकॉर्ड बनाया है। 19 दिन में रिजल्ट जारी किया गया । हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% है। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर