शिवपाल सिंह के वोट नहीं देने पर हिसाब-किताब वाले बयान पर बेटे ने दी सफाई

बदायूं। लोकसभा चुनाव का प्रचार अब धीरे-धीरे अपने शबाब पर आ रहा है। नेताओं के मुंह से निकली एक —एक बात पर जनता से ज्यादा विपक्ष का ध्यान रहता है। मुंह से कुछ ऐसा निकले जिसे प्रोपोगैंडा के रूप में उसके खिलाफ भुनाया जा रहा है। ऐसा ही बयान शिवपाल सिंह यादव का बदायूं के एक मंच से वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे है वोट नहीं दोगे तो हिसाब किताब होगा। इस बयान पर उनके बेटे आदित्य यादव ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सफाई दी कि यह वीडियो काट— छाटकर अधूरा शेयर किया गया है। आदित्य ने कहा कि कुल 25 सेकेंड का बयान काट छांटकर प्रसारित किया गया है। यह आधा-अधूरा बयान सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रायोजित किया गया है।

पूरा वीडियो सुनने की अपील

आदित्य यादव ने कहा कि अगर पूरा बयान सुनेंगे तो बात साफ हो जाएगी। यह बिसौली का वीडियो है, वहां की जनता ने जिन्हें सपा के टिकट पर विधायक चुना, वह पार्टी की नीतियों के विपरीत भाजपा का साथ दे रहे हैं। इसे लेकर ही शिवपाल सिंह यादव ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जनता ने आशुतोष मौर्या को जिस उम्मीद के साथ वोट देकर बिसौली से विधायक चुना था, उन्होंने उस पर ही पानी फेर दिया है। विधायक ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। यह चुनाव ऐसे लोगों से हिसाब-किताब करने का है जो निजी फायदे के लिए पार्टी की विचारधारा के विपरीत काम कर रहे हैं। उनसे हिसाब- किताब करने की जरूरत है।

शिवपाल यादव ने ये कहा था

चुनावी जनसंपर्क सभा के दौरान का शिवपाल सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कहते हैं कि हम सब का वोट मांगेंगे। जो देगा तो देगा, जो नहीं देगा तो अपने लोग हैं ही लाखों वोटो से जिताने के लिए। आगे कहते हैं कि जो वोट नहीं देगा, तो फिर हिसाब किताब भी होगा। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने सपा को घेरना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर