संजय सिंह की आई जेल रिपोर्ट से आप नेताओं का बंद हुआ मुंह, जानिए पूरा मामला

नईदिल्ली। आप नेता इन दिनों जेल प्रशासन के साथ केंद्र सरकार को घेरने में जुटे है। आप नेताओं का आरोप है कि जेल में अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। इसके बाद जेल प्रशासन ने उनके वजन का पूरा रिकॉर्ड जारी करते हुए बताया था कि आप का दावा गलत था। इस बीच शनिवार को आई संजय सिंह की रिपोर्ट से आप नेताओं का मुंह बंद होगया। दरअसल जेल में रहने के दौरान संजय सिंह क छह किलो वज बढ़ गया है। उसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी पूरी तरह नॉर्मल हो गया है, जो पहले कुछ असामान्य था। यानी संजय सिंह जेल से ज्यादा स्वस्थ होकर लौटे हैं।

छह किलो बढ़ा वजन

बता दें कि आप सांसद संजय सिंह को चार अक्तूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था।13 अक्तूबर को जब तिहाड़ जेल में उनका वजन चेक किया गया, तब उनका वजन 76 किलो रिकॉर्ड किया गया था। 24 नवंबर को उनका वजन 80 किलो हो गया था। वहीं जेल रिकॉर्ड में इस साल 28 मार्च को उनका वजन बढ़कर 82 किलो हो गया था। यानी 13 अक्तूबर से 28 मार्च तक उनका वजन छह किलो बढ़ चुका था।

पल्स रेट भी सामान्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय सिंह का पल्स रेट गिरफ्तारी के दौरान 88 रिकॉर्ड किया गया था। बीच में यह 70-72 के करीब भी पहुंचा था। उनकी रिहाई के समय उनका पल्स रेट 86 रिकॉर्ड किया गया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य व्यक्ति के लिए आदर्श पल्स रेट 72 के आसपास माना जाता है, हालांकि कुछ लोगों के लिए 80 के करीब भी पल्स रेट सामान्य हो सकता है। वहीं आम आदमी पार्टी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बीपी हुआ सामान्य

जेल रिकॉर्ड्स के अनुसार गिरफ्तारी के शुरुआती में यानी 13 अक्तूबर को संजय सिंह का ब्लड प्रेशर 153/103 मापा गया था, जो सामान्य से थोड़ा ऊपर था। बीपी की हल्की समस्या होने, या घबराहट, तेज चलने या हल्का व्यायाम करने से भी बीपी का इस स्तर पर पहुंचना सामान्य है। लेकिन जब संजय सिंह को जेल से रिहा किया गया था, संजय सिंह का बीपी 136/70 रिकॉर्ड किया गया थी। बीपी का निचला स्तर यानी डायस्टोलिक तो सामान्य है, लेकिन ऊपरी स्तर यानी सिस्टोलिक सामान्य से थोड़ा ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.