कानपुर लोकसभा क्षेत्र से SUCI C के उम्मीदवार होगेंं ट्रेड यूनियन नेता वालेन्द कटियार

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए SUCI C के पदाधिकारी

4 अप्रैल 2024,कानपुर।  प्रेस विज्ञप्ति
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य सांगठनिक कमेटी द्वारा आज प्रेस क्लब, कानपुर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सचिव कॉमरेड विजयपाल सिंह ने बताया कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। पार्टी देशभर में 19 राज्यों एवं तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 151 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कानपुर लोकसभा सीट से पार्टी की राज्य कमेटी के सदस्य कामरेड वालेंद्र कटियार को प्रत्याशी बनाया गया है। वह उच्च शिक्षित हैं तथा उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित अवाम की सेवा को ही अपना जीवन लक्ष्य बनाया है। कामरेड विजयपाल सिंह ने बताया कि देशभर में तमाम पार्टियां होने के बावजूद भी संसद में आम जन की बात करने वाला कोई भी संसद नहीं है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार, शोषण, उत्पीड़न, नशाखोरी अपने चरम पर है। आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चुनावी राजनीति करने वाली पार्टियों की जन समस्याओं को हल करने में कोई रुचि नहीं है। वे धर्म, जाति, क्षेत्र की राजनीति के सहारे केंद्र में जाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता को राज्य कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कामरेड धर्मदेव एवं कामरेड वालेंद्र कटियार ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.