अवैध संबंध के शक में हैवान बना पिता, पत्नी और दो बच्चों को बेरहमी से मार डाला

लखनऊ। अवैध संबंध के शक में एक युवक हैवान बन गया, उसने प​त्नी के साथ ही दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। तीन हत्या के बाद वह उसी कमरे में रहता रहा और दिन में काम पर भी जाता रहा। रविवार को मकान मालिक जब वहां पहुंचे तो बदबू आने पर कमरे में खिड़की से देखा। जहां महिला का शव पड़ा दिखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ताला तोड़कर अंदर पहुंची तो महिला के अलावा अलग-अलग बोरे में उसके दोनों बच्चों की भी लाश मिली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मकान से आ रही थी बदबू

मूलरूप से बलरामपुर के रतनपुर निवासी रामलगन गौतम बिजनौर के गौरी इलाके में किराए पर रहता था। वह पीओपी कारीगर है। 15 मार्च को उसने सरवन नगर में कमरा किराए पर लिया था। यहां पर वह पत्नी ज्योति(30), बेटी पायल (6) व बेटे आनंद (3) के साथ रह रहा था। रविवार दोपहर मकान मालिक धीरेंद्र कुमार वहां पहुंचे। मकान से बहुत बदबू आ रही थी। उन्होंने खिड़की से झांककर भीतर देखा तो जमीन पर ज्योति का शव पड़ा देखा। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी रामलगन को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।आरोपी ने बताया कि 28 मार्च की रात उसने घटना को अंजाम दिया। सोते वक्त पहले साड़ी से पत्नी ज्योति का गला कसा। इसके बाद बेटे और बेटी को मौत को नींद सुला दी।

प्रेम विवाह किया था आरोपी ने

आरोपी बताया कि वह पहले मुंबई में काम करता था। 2014 में वहीं पर उसने ज्योति से प्रेम विवाह कर लिया था। उसे शक था कि पत्नी के किसी दूसरे शख्स से संबंध हैं। वह उससे फोन पर बात करती थीं। इसे लेकर पहले भी विवाद हुआ था। तब वह उस युवक के साथ कमता इलाके में रहने लगी थीं। कुछ महीने के बाद वापस रामलगन के साथ रहने लगी थी। इन्हीं बातों की वजह से उसने साजिश रचकर ज्योति की हत्या की। फिर बच्चों को मारा।

लाशों के पास सोता रहा आरोपी

पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने वाला रामलगन बेखौफ था। न तो उसको अपनों की हत्या करने का जरा भी अफसोस था न ही किसी तरह का डर। वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसी कमरे में सोता था, जहां तीनों लाशें पड़ी थीं। उसी कमरे में खाना बनाकर खाता था, सुबह कमरा बंद कर काम पर चला जाता था। बदबू न आए इसलिए नीम की पत्तियां जलाता था। ये सब देखकर पुलिस अफसरों से लेकर इलाकाई लोग हैरान रह गए।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother