गजब की याददाश्त: आप नेता कैलाश गहलोत बोले, मुझे नहीं पता नायर मेरे बंगले में रहता था

नईदिल्ली।आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजवरील के बाद ईडी की रडार पर आए मंत्री कैलाश गहलोत की गजब की याददाश्त हैं, इसका नमूना शनिवार को सामने आया जब ईडी के अधिकारियों ने उनसे विजय नायर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा मुझे नहीं पता वह मेरे बंगले में रहते है, मैं तो कभी उनके आवास में गया ही नहीं है।दरअसल ईडी दफ्तर से बाहर अपनी बात रखते हुए कैलाश ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नायर उनके सरकारी बंगले में रहता था या नहीं।

वह सिविल लाइंस इलाके में आवंटित अपने सरकारी बंगले में कभी रहने नहीं गए। वह वसंत कुंज स्थित अपने पारिवारिक घर में रहे क्योंकि उनके बच्चों का स्कूल उसके सामने है। उन्होंने यह कहा कि एजेंसी ने उनसे कोई सवाल जवाब नहीं किया या किसी अन्य से सामना नहीं कराया। उन्होंने यह भी कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। इसके साथ ही सफाई दी कि शराब नीति बनाने में कोई कोई घोटाला नहीं हुआ है और समय के साथ इसकी सच्चाई सभी को पता चल जाएगी।

केजरीवाल समेत चार अब तक गिरफ्तार

शराब नीति घोटाले मामले में अब तक ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और दोनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता को 15 मार्च और केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 1 अप्रैल तक और कविता 9 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि आबकारी नीति को इस तरह तैयार किया गया जिससे शराब कारोबारियों को अधिक लाभ हो। इसे दक्षिण समूह को लीक किया गया, के कविता जिसका हिस्सा थीं। इसके बदले में शराब कारोबारियों ने आप को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी, जिसमें से एक बड़ी रकम आप ने गोवा विधानसभा चुनाव में खर्च किए।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.