लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने पूर्व फौजी को टिकट देकर भाजपा की बढ़ाई बेचैनी जानिए कौन है रामनाथ

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में सभी दल काफी सोच समझकर टिकट दे रहे है। कांग्रेस ने शनिवार रात को यूपी —एमपी समेत कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए है। कई नाम तो कयासों के मुताबिक सामने आई है। एक नाम ने सबकों चौंकाया है, यह नाम रामनाथ सिकरवार का है। दरअसल रामनाथ सिकरवार एक पूर्व सैनिक है वह रिटायर होकर 2004 से समाजसेवा में जुटे हुए, उनकी युवाओं में काफी लोकप्रियता है, इसके पहले वाहे खेरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह को कड़ी टक्कर देकर चौंकाया था। अब फतेहपुर सीकरी सीट से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उतारकर बड़ा दांव खेला।

मुकाबल हुआ त्रिकोणीय

इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने एक बार फिर रामनाथ पर दांव खेला है। ठाकुर बिरादरी के रामनाथ के मैदान में उतरने के बाद सीकरी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तय है। बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा से वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं। रामनाथ सिकरवार वर्ष 2004 में सेना से रिटायर होने के बाद से समाजसेवा में जुट गए। उन्होंने लक्ष्मण सेना नामक संगठन बनाकर किसान, मजदूरों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया। वह जिला पंचायत सदस्य भी रहे। युवाओं में रामनाथ की खासी लोकप्रियता है। वह कांग्रेस से चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र में काम करते रहे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां