क्या दिल्ली में भी बिहार मॉडल होगा लागू, जानिए सुनीता केजरीवाल ने क्यों पढ़ा सीएम का पत्र

नईदिल्ली। देश की राजनीति एक बार फिर बिहार मॉडल लागू होने के संकेत मिल रहे है। जिस तरह लालू यादव के चारा घोटाले में जेल जाने के बाद उनकी पत्नी रावड़ी देवी ने बिहार की सियासत संभाली थी, ठीक उसी प्रकार अरविंद केजरीवाल को यदि जेल जाने की वजह से इस्तीफा देना पड़ा तो उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की कुर्सी संभाल सकती है। दरअसल जिस अंदाज में उन्होंने अरविंद केजरीवाल का पत्र पढ़ा, उससे यह कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले समय में वह भी राजनीति की माहिर खिलाड़ी बन सकती है।

सुनीता केजरीवाल ही क्यों

सुनीता केजरीवाल अरविंद केजरीवाल की पहली पसंद क्यों बन रही हैं, इसके कुछ ठोस कारण हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के जेल जाने की घटना का भावनात्मक लाभ लेना चाहेगी। यदि सुनीता केजरीवाल इस समय जनता के बीच जाती हैं और अपने पति के विषय में बात करती हैं, तो इससे लोगों की सहानुभूति मिल सकती है। आम आदमी पार्टी इस रणनीति का बखूबी लाभ उठाना चाहेगी। जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने जेल से अपना पहला संदेश सुनीता केजरीवाल के माध्यम से भेजा है, उससे भी यही लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।

सहानुभूति मिलने की उम्मीद

बता दें कि आप कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के अलावा किसी दूसरे को अपना नेता नहीं मानते। यदि किसी दूसरे को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाती है, तो इससे पार्टी के ही कुछ नेताओं-कार्यकर्ताओं के उसके खिलाफ होने की आशंका है। ऐसे में पार्टी में बगावत को रोकने के लिए सुनीता को आगे करना दूर की सोच हो सकती है।राजनीतिक के जानकारों का कहना है यदि सुनीता केजरीवाल अरविंद केजरीवाल के बचाव में उतरती हैं, तो आम आदमी पार्टी को सहानुभूति का लाभ मिल सकता है। महिला होने के कारण महिला मतदाताओं के बीच उनकी बात ज्यादा संवेदनशीलता के साथ सुनी जा सकती है।

आज भी जिस तरह अरविंद केजरीवाल ने सुनीता केजरीवाल के बहाने महिलाओं को एक-एक हजार रुपये दिए जाने की बात कही है, उससे भी यह स्पष्ट हो गया है कि अरविंद केजरीवाल आसानी से हार नहीं मानने वाले हैं। वे जेल से ही सुनीता केजरीवाल के सहारे अपनी राजनीति को आगे बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother