बसपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची, सात मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट देकर बिगाड़ा समीकरण

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में बसपा ने शनिवार को 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग से इंडिया और एनडीए गठबंधन का समीकरण बिगाड़ने का खेला खेल दिया। सात मुस्लिम प्रत्याशियो को मैदान में उतारकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के अरमानों पर छुरी चलाने का काम किया। सहारनपुर सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के इमरान मसूद के सामने माजिद अली को उतारा गया है। कैराना लोकसभा सीट इकरा हसन के सामने श्रीपाल सिंह होंगे।

सपा का बिगड़ेगा खेला

मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेन्द्र सिंह मैदान में होंगे। नगीना (SC) से सुरेन्द्र पाल सिंह को बसपा से टिकट मिला है। मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी को प्रत्याशी बनाया है। रामपुर सीट से जीशान खान चुनाव लड़ेंगे। सम्भल लोकसभा सीट से शौलत अली को उतारा है। यह शफीकुर्रहमान बर्क के के उत्तराधिकारी जियाउर्रहमान को टक्कर देंगे। अमरोहा लोकसभा सीट से बसपा ने मुजाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाया है। इनका मुकाबला भाजपा के कंवर सिंह तवर और सपा-कांग्रेस गठबंधन के दानिश अली से होगा।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.